Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

14 अगस्त को देशभर में मनाई जाएगी विभीषिका दिवस, विभाजन के तथ्यों से आमजन होंगे रू-ब-रू…

रायपुर। 14 अगस्त को देश के विभाजन की विभीषिका दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान विभाजन के तथ्य से जनता को रू-ब-रू कराया जाएगा. मेडिकल कॉलेज में देश के विभाजन से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी. संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा. कार्यक्रम में सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे. इस बात की जानकारी भाजपा विधायक राजेश मूणत ने दी. 

तिरंगा यात्रा पर प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए विधायक राजेश मूणत ने बताया कि पश्चिम विधानसभा में तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी. 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से यात्रा निकलेगी. आजादी के महापर्व में उत्सव के साथ मनाया जाएगा. दोपहर 4 बजे राम नगर से डेढ़ किलोमीटर का झंडा लेकर यात्रा निकलेगी. बच्चों को वेशभूषा पहनाकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे. भारत माता चौक में यात्रा संपन्न होगी.

विधायक मूणत ने बताया कि भारत माता चौक में आरती का कार्यक्रम किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. पूर्व सांसद रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक मौजूद रहेंगे. भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे.