Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नहीं रहे हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। वह बीते कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते धर्मेंद्र को बीते दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस वक्त उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी। हालांकि तबीयत में सुधार होने के बाद धर्मेंद्र को परिवार वाले घर ले गए थे। इसी बीच आज धमेंद्र के निधन की खबर से पूरे बालीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है। निधन की खबर के बाद धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा और सनी देओल विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गये है। वहीं इस खबर के बाद अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स धर्मेंद्र के धर और श्मशान घाट पर पहुंच रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड सितारों ने धर्मेंद्र को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।

आखिरी बार “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” में नजर आए थे धर्मेंद्र

सुपरस्टार धर्मेंद्र शोले धर्मवीर, चुपके-चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई मशहूर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वे आखिरी बार बड़े पर्दे पर शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नज़र आए थे। अब वह जल्द ही अगस्त्य नंदा द्वारा निर्देशित एक नई फिल्म इक्कीस में नज़र आएंगे, जो 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है और धर्मेंद्र इसमें कमाल के लग रहे हैं।