Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा के दिग्गज नेता राजेश मूणत ने पुरी में संभाला मोर्चा, कहा- जनता ने नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है

पुरी। छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म होते ही भाजपा के दिग्गज नेताओं ने ओडिशा में पूरे दमखम से प्रचार शुरु कर दिया है। इस समय ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। चुनाव में जनता का विश्वास जीतने के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत को पुरी लोकसभा सीट के लिए प्रचार करने की जिम्मेदारी दी सौंपी है। 

बता दें, भाजपा ने पुरी लोकसभा सीट से लोकप्रिय नेता संबित पात्रा और पुरी के विधानसभा सीट से विधायक जयंत कुमार सारंगी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं विधायक राजेश मूणत ने ओडिशा में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा है कि, ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

भगवान राम को अयोध्या वापिस लाने वालों को चुनेगी जनता

विधायक मूणत ने कहा कि, पुरी भगवान जगन्नाथ की भूमि हैं। इस पवित्र भूमि में रहने वाले लोग रामभक्तों के साथ हैं। उन्होंने कहा- पुरी की जनता ने तय कर लिया है, कि जो अयोध्या में भगवान राम को लाये हैं, उन्हें ही देश और राज्य की बागडोर सौंपनी हैं। 

भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओड़िशा में भाजपा की बनेगी सरकार : मूणत

उन्होंने आगे कहा- मैं पुरी विधानसभा सीट के कोने- कोने तक जा रहा हूं, यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं, कि आमजनों के मन में हमारी प्रत्याशी जयंत कुमार सारंगी और संबित पात्रा  के प्रति बेहद स्नेह है। लोगो ने तय कर लिया है, कि वह भाजपा के पक्ष में मतदान करके ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनेगी। 

जनता ने नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है: मूणत

मूणत ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में ओडिशा की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। ओडिशा की एक आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनी हैं, जिससे ओड़िशा के साथ ही आदिवासियों का सम्मान बढ़ा है, जबकि बीजद के 25 साल के शासन में मुख्यमंत्री पटनायक ने ओड़िशा को 50 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने अब नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है। पुरी में भाजपा रिकॉर्डतोड़ मतों से जीतेगी। ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे।  

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर उत्साह

मूणत ने कहा, कि पुरी में भाजपा के विपक्षी दलों ने अभी से हार स्वीकार कर ली है। बीजेडी के खेमे में निराशा का  माहौल है, तो वहीं कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी सुचारिता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार करके भाजपा की जीत पहले ही तय कर दी है।  राजेश मूणत ने  बताया कि ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी का संगठन बेहद मजबूत है। आगामी 20 मई को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा का दौरा करने वाले हैं।  पीएम मोदी 20 मई (सोमवार) को पुरी में रोड शो करेंगे, इसको लेकर आमजनों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।