Special Story

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही के दौरान रायगढ़ जिले में अलसी बीज वितरण में कथित भ्रष्टाचार…

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डोंगरगढ़ में भी रुकने लगी वंदेभारत एक्सप्रेस, सांसद ने दिखाई हरी झंडी, विधायक ने कहा – एक साल से बंद दुर्ग-गोंदिया को भी करा दें चालू

खैरागढ़। धर्म नगरी डोंगरगढ़ वासियों को आज रेलवे के क्षेत्र में एक और सौगात मिली है. बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस आज से डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकने लगी है. राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने आज हरी झंडी दिखाकर ट्रेन नंबर 20826/20825 वंदेभारत एक्सप्रेस का डोंगरगढ़ स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव शुरू किया.

रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे और विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के साथ रेलवे की डीआरएम भी उपस्थित रहे. एक तरफ जहां वंदे भारत ट्रेन के डोंगरगढ़ पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं दूसरी ओर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने मण्डल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंप बदहाल रेल व्यवस्था की शिकायक की.

एक साल से बंद गोंदिया दुर्ग मेमो ट्रेन फिर चालू करने की मांग

डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ज्ञापन में कहा कि डोंगरगढ़ लगभग सभी धर्मों का तीर्थ स्थल है और यहां एक महंगी ट्रेन चलाने की अपेक्षा भगत की कोठी, साईं नगर सुपर फ़ास्ट, संतरागाछी नादेड और राजधानी जैसी और ट्रेनों का स्टॉपेज देने से आम जानता को लाभ मिलेगा. वहीं डोंगरगढ़ शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बुधवारी कालकापारा अंडरब्रिज को फिर से शुरू किया जाए, जिससे डोंगरगढ़ की आम जानता को लाभ मिले. विधायक हर्षिता बघेल ने पिछले एक साल से बंद गोंदिया दुर्ग मेमो ट्रेन नंबर 08724 को भी फिर से चालू करने की मांग की, जिससे क्षेत्र की आम जनता को लाभ मिल सके.