Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकाय चुनाव : सभापति-उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक कल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे मार्गदर्शन

रायपुर।  नगरीय निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कल यानी 24 फरवरी को भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है. कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल शाम चार बजे बैठक रखी गई है. इस बैठक में संभाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी, निकायों के नियुक्त पर्यवेक्षक और प्रदेशस्तरीय टीम शामिल होगी.

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव चुनाव को लेकर मार्गदर्शन करेंगे. नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब आगे की रणनीति के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी. भाजपा ने छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का जो लक्ष्य रखा है. उसमें नगरीय निकायों की भी अहम भूमिका होगी. भाजपा न सिर्फ अपने किए वादों को पूरा करेगी बल्कि नगरीय निकायों में विकास के कार्यों के कीर्तिमान रचेगी. शहरों की स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य,लोगो को मूलभूत सुविधाएं जो नगर निगमों से मिलती है ऐसे सभी कार्यों को पूरा करने तेजी से आगे बढ़ेंगे. भाजपा का हर एक कार्यकर्ता भी प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.