Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री साय ने परिणाम को लेकर दिया बयान, कहा- लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह भाजपा को मिलेगी सफलता

रायपुर।  नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल आने वाले हैं, इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इसमें भी बीजेपी को सफलता मिलेगी. उन्होंने दावा किया कि पिछले 13 महीनों में शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है. वहीं सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है. छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच साल तक ठगी गई है. अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास खत्म हो गया है.

अमर गुफा जांच समिति को मिला अतिरिक्त समय

बलौदाबाजार स्थित अमर गुफा की जांच समिति को मिले अतिरिक्त समय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कारणों से जांच पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए समय बढ़ाया गया है.

कांग्रेस में बदलाव की अटकलों पर सीएम ने दिया बयान

कांग्रेस के अंदर बदलाव के संकेत को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है. वे खुद इसे समझेंगे.

सांसद भोजराज नाग के वायरल वीडियो पर सीएम साय का बयान

कांकेर सांसद भोजराज नाग का TI को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल पर कांग्रेस ने जवानों का मनोबल गिराने का लगाया आरोप. सीएम साय ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मनोबल घटाने का काम तो कांग्रेस करती है. नक्सली एनकाउंटर पर यह आरोप लगाते हैं, लेकिन जब नक्सलियों ने अपनी लिस्ट जारी की, तो इनका मुंह बंद हो गया. हमारी सरकार जवानों का मनोबल बढ़ाकर रखती है, इसलिए इतने अच्छे परिणाम आ रहे हैं.

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए है. इसी दौरान रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इन सभी मुद्दों पर बयान दिया. सीएम साय जशपुर में खड़िया समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे.