Special Story

सीवरेज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, शवों के साथ अमानवीय व्यवहार, रामकृष्ण हॉस्पिटल प्रबंधन ने कही यह बात …

सीवरेज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, शवों के साथ अमानवीय व्यवहार, रामकृष्ण हॉस्पिटल प्रबंधन ने कही यह बात …

Shiv Mar 18, 2026 3 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल…

पुराना महापौर बंगला बनेगा ED का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मंजूरी

पुराना महापौर बंगला बनेगा ED का दफ्तर, नगर निगम की MIC बैठक में मंजूरी

Shiv Mar 18, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) का पता बदलने…

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की मुलाकात

Shiv Mar 18, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित…

March 18, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : दूसरे दिन रायपुर जिले में जमा हुए 8 नामांकन फॉर्म, राजधानी के 70 वार्डों में आज भी नहीं खुला खाता

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. आज दूसरे दिन रायपुर जिले में 8 नामांकन फॉर्म जमा हुए. नगर पालिका निगम रायपुर के 70 वार्डों में दूसरे दिन भी खाता नहीं खुला. बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है. नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और 15 फरवरी को रिजल्ट घोषित होंगे.

नगर पालिका परिषद आरंग के 17 वार्ड में एक भी फॉर्म जमा नहीं हुआ है. नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के 21 वार्ड में अब तक पार्षद के 7, अध्यक्ष के लिए एक नामांकन जमा हुआ है. नगर पालिका परिषद तिल्दा में अब तक 3 नामांकन फार्म जमा हुए हैं. वहीं नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद, नगर पालिका परिषद अभनपुर, नगर पंचायत कूरा, नगर पंचायत माना कैम्प, नगर पंचायत खरोरा, नगर पंचायत समोदा और नगर पंचायत चंदखुरी में एक भी फार्म जमा नहीं हुआ है.