Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

UPSC रिजल्ट 2024 : बिलासपुर की पूर्वा को मिला 65वां रैंक, मुंगेली के अर्पण, बस्तर की मानसी और अंबिकापुर के केशव ने भी मारी बाजी, ऐसे चेक करें रिजल्ट…

रायपुर। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल को 65वां रैंक मिला है. मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है. वहीं बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक और अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक हासिल किया है. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

पूर्वा अग्रवाल

पूर्वा अग्रवाल को दो बार मिल चुकी सफलता

बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल ने इस बार 65वीं रैंक हासिल की है. इससे पहले UPSC CSE 2023 में वे IPS चयनित हुई थी, उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था. तब उन्हें 2023 में 189वीं रैंक मिली थी. लगातार दो बार सफलता प्राप्त करना पूर्वा की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है.

अर्पण चोपड़ा

कांग्रेस पार्षद का भाई है अर्पण चोपड़ा

मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने UPSC 2024 के फाइनल रिजल्ट में 313वां रैंक हासिल किया है. अर्पण चोपड़ा मुंगेली नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद अभय चोपड़ा के भाई हैं. फिलहाल वो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.

मानसी जैन

दूसरी बार में मानसी जैन को मिली सफलता

जगदलपुर के निर्मल विद्यालय से पढ़ी मानसी जैन ने यूपीएससी क्रैक की है. उन्होंने 444वीं रैंक हासिल कर अपने जिले और पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है. 2014 में वे एमटेक आईआईटी धनबाद से की, जिसके बाद वे दिल्ली के जीतो संस्था में यूपीएससी की कोचिंग ली. मानसी पिछले साल भी यूपीएससी क्रैक कर चुकी थी, लेकिन यूपीएससी के इंटरव्यू में वे सफल नहीं हुई थी. दूसरे अटेम्ट में वे सफलता हासिल की है. उनके पिता मुकेश कुमार जैन, माता कीर्ति जैन समेत पूरे परिवार ने मानसी की सफलता पर खुशी जाहिर की है. बता दें कि मानसी बचपन से ही जगदलपुर के विजय वार्ड में रही है. उनके पिता मुकेश जैन शिक्षक हैं. वे प्रधान अध्यापक के पद पर जगदलपुर विकासखंड में पदस्थ हैं.

सीमित संसाधनों में भी पा सकते हैं सफलता : केशव गर्ग

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में पढ़ाई कर चुके नालंदा के छात्र केशव गर्ग ने 496वीं रैंक हासिल किया है. उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों में रहकर भी मजबूत रणनीति से UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है.

केशव गर्ग

UPSC 2024 Result: यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • नए अपडेट के लिए क्या नया है सेक्शन में देखें.
  • यूपीएससी सीएसई (आईएएस) रिजल्ट 2024 पीडीएफ यहां दिखाई देगा.
  • यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें और वांछित रोल नंबर की जांच करें.
  • यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2024 पीडीएफ को भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.