Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा : पहली बार पक्ष ने ही गिराया प्रस्ताव, विपक्ष ने कहा – MIC में गंभीरता नहीं

रायपुर।   सात महीनों बाद रायपुर नगर निगम की आज सामान्य सभा हुई, जहां हंगामे के बीच 21 एजेंडों पर चर्चा हुई. 10 जाति प्रमाण पत्र और 9 नामकरण के एजेंडे पारित हुए. वहीं 22वें एजेंडे के प्रस्ताव को पक्ष ने ही गिरा दिया. इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पक्ष ने ही सामान्य सभा में एजेंडा लाकर उसे गिराया है.

दरअसल शास्त्री बाजार में स्मार्ट सिटी द्वारा दुकान बनाए गए हैं. स्मार्ट सिटी चाहता है कि इन दुकानों का निगम टेंडर जारी करे और उससे मिली राशि को स्मार्ट सिटी को हैंडओवर किया जाए. इसी प्रस्ताव को आज सामान्य सभा में लाया गया, जिसका विरोध न सिफ भाजपा पार्षद दल बल्कि MIC के सदस्यों और कांग्रेस के पार्षदों ने भी किया. इसके बाद प्रस्ताव को गिरा दिया गया. इसके बाद सभापति ने सात तारीख तक के लिए सभा को स्थगित किया.

प्रस्ताव गिराने पर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और उपनेताप्रतिपक्ष ने सवाल उठाया है कि बिना चर्चा के प्रस्ताव को सीधे सभा में लाया गया, जिसका नतीजा ये हुआ कि MIC ने ही प्रस्ताव का विरोध कर दिया. इससे महापौर की गंभीरता स्पष्ट उजागर होती है. भाजपा दल के पार्षदों ने स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए कार्यों पर भी सवाल उठाया और इस प्रोजेक्ट के तहत किए गए कामों की जांच की मांग की.

अधिकारियों पर भ्रमित करने के लगे आरोप

इस मामले पर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि इस विषय पर MIC में दो घंटे चर्चा हुई है. इस दौरान अधिकारियों से दो दिनों के अंदर नियम की जानकारी भी मंगाई गई थी, लेकिन जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई और सीधे प्रस्ताव ला दिया गया. वहीं MIC मेम्बर श्रीकुमार मेमन ने इसे अधिकारियों की लापरवाही बताकर भ्रमित करने का आरोप लगाया है.

निगम के जोन 9 में जोन आयुक्त की गुमशुदगी, 9 पार्षदों ने किया हंगामा

नगर निगम के जोन 9 के पार्षदों ने भी आज सामान्य सभा में जमकर हंगामा किया. पिछले 15 दिनों से जोन कमिश्नर संतोष पांडेय की अनुपस्थिति पर सभी पार्षदों का ग़ुस्सा फूटा और सभी सभापति के आसंदी के सामने पहुँचकर परमानेंट ज़ोनायुक्त की माँग करने लगे. इसके बाद महापौर ढेबर ने विवेकानंद दुबे को जोन 9 के नए आयुक्त नियुक्त करने की जानकारी दी. इससे पहले 1 अक्टूबर को भाजपा पार्षद सुशीला धीवर ने पीएम आवास और दलदलसिवनी के रहवासियों के साथ जोन आयुक्त और अधिकारियों के खिलाफ जोन दफ़्तर का घेराव किया था और लिखित में समस्याओं के निराकरण के बाद ही वापस लौटे थे.

MOU पर अग्राह्य किए पार्षदों के प्रश्नों का महापौर ने दिया जवाब

सभा के शुरुआत में MOU के तख़्ती के साथ पहुंचे पार्षद महापौर से जवाब की मांग कर रहे थे. इस दौरान कई भाजपा पार्षद सभापति की आसंदी तक पहुंच गए. इस पर सभापति प्रमोद दुबे ने पहले दस मिनट के लिए सभा को स्थगित किया और फिर भाजपा दल के अमर बंसल, मृत्युंजय दुबे, दीपक जयसवाल समेत अन्य को 10 मिनट के किए सभा से निलंबित कर दिया. इसके बाद MOU पर अग्राह्य किए तीन पार्षदों के प्रश्नों का महापौर ने जवाब दिया. महापौर एजाज ढेबर ने मॉस्को में हुए MOU पर अपना वक्तव्य रखा और यात्रा के सभी दस्तावेजों को सभा में प्रस्तुत किया.