Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मतदान के बीच रायगढ़, दुर्ग और कोरबा में हंगामा, कहीं पैसे बांटने का आरोप, तो कहीं मतदाता पर्ची में गड़बड़ी की शिकायत

रायपुर।    छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसी बीच रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 19 में पैसे बांटने के आरोप पर  बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया. वहीं कोरबा में मतदाता सूची को लेकर बीजेपी प्रत्याशी और नोडल अधिकारी के बीच तीखी नोक झोंक हुई.

रायगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के मतदान केंद्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया की वह लोगों को पैसे बांट रहे हैं. जिसके बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई. किसी तरह पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. कांग्रेस का यह भी आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ के भीतर घुस आए. जिसके बाद पुलिस ने दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से बाहर खदेड़ दिया.

कोरबा में नोडल अधिकारी से भिड़ा बीजेपी प्रत्याशी 

दुर्ग में बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े 

दुर्ग नगर निगम के वार्ड 53 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा लगाए गए पंडाल को भाजपा नेताओं ने ही हटवा दिया. जिसके बाद वहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई. बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. बता दें कि मतदाता पर्ची वितरण करने के लिए लगाए गए पंडाल को हटाने को लेकर वार्ड के ही भाजपा नेताओं के बीच आपस में विवाद हुआ था.

नगरीय निकाय चुनाव का शेड्यूल

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हुई थी. नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज यानी 11 फरवरी को वोटिंग हो रही है. जिसके परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं.

इन नगर निगम में चुनाव

इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव जारी है. जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए भी चुनाव जारी है. ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग हो रही है.