Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

UGC Bill के विरोध में सवर्ण समाज में उबाल, रैली निकालकर 30 को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन…

मुंगेली। यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज मुंगेली में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में सवर्ण समाज की हुई बैठक में 30 जनवरी को नगर में विशाल रैली निकालकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया.

बैठक में सवर्ण समाज के विभिन्न समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने UGC बिल को समाज के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे काला कानून करार दिया और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की. वक्ताओं ने कहा कि यह बिल सामाजिक संतुलन, समान अवसर और शैक्षणिक न्याय के मूल सिद्धांतों पर कुठाराघात करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जनवरी को सवर्ण समाज मुंगेली द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी हॉल में दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी. रैली के उपरांत कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.

इस अवसर पर समाज के युवाओं, महिलाओं एवं सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की गई. बैठक में यह भी कहा गया कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक, अनुशासित और संविधान सम्मत रहेगा.

सवर्ण समाज मुंगेली ने स्पष्ट किया कि जब तक UGC बिल को लेकर समाज की आशंकाओं का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा. बैठक में जोश, एकता और जागरूकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसने आने वाले आंदोलन की व्यापकता का संकेत दे दिया है.