Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बोले – डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से होगा विकास

रायपुर- छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री बनाए गए हैं. दिल्ली से लौटने के बाद साहू ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है. डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा. हम सब मिलकर काम करेंगे. छत्तीसगढ़ व देश का गौरव बढ़ाने काम करेंगे.

तोखन साहू ने कहा, दिल्ली में सभी मंत्रियों की बैठक भी हुई है. सबका साथ सबका विकास भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है. इसी सिद्धांतों के अनुसार हम सब काम करेंगे. पिछली बार देखने को मिला था कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार की मदद तो करती है, लेकिन उस अनुपात में नहीं करती है. इस बार किस तरह देखने को मिलेगा. इस सवाल पर सांसद तोखन साहू ने कहा, इस बार डबल इंजन की सरकार है. छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा, हम सब मिलकर काम करेंगे.

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, बस्तर सांसद महेश कश्यम सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.