Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मां की स्मृति में किया वृक्षारोपण, लोगों से प्रकृति को बचाने के लिए कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की

लोरमी- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जिसके तहत बिलासपुर लोकसभा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने एक वृक्ष मां के नाम का अपने गृह ग्राम से आज शुरूआत किया है. उन्होंने मुंगेली जिले के लोरमी तहसील अंतर्गत अपने गृह ग्राम डिंडौरी में एक वृक्ष अपने मृत मां की स्मृति के नाम में लगाया है.

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज अपनी जन्मभूमि और अपने निवास पर माता जी की स्मृति में नील का वृक्षारोपण किया. जिसका बड़े होने तक इसका पूरी देखभाल में खुद करूंगा. इस दौरान उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि हम सबको एक-एक वृक्ष प्रकृति को बचाने के लिए अवश्य लगाना चाहिए हम सबको पौधारोपण के साथ ही देखभाल का काम भी करना चाहिए.

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया है कि एक वृक्ष मां के नाम यानी एक पेड़ मां के नाम लगाना है चाहे जीवित अवस्था में मां हो तो उन्हें लेकर के एक पेड़ लगाना है. इसके साथ ही यदि मां की मृत्यु हो गई है तो उनकी स्मृति के नाम से एक वृक्ष लगाने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व में लिया गया है जिसके तहत केंद्रीय बिलासपुर लोकसभा के सांसद और एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने गृह ग्राम डिंडोरी में आज वृक्षारोपण किया है. बता दें वृक्षारोपण के बाद राज्य मंत्री जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद आज देर शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे.