Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू श्रीराम कथा में हुए शामिल, सांसद निधि से भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा

मुंगेली।   केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू आज मुंगेल जिले के दौरान लोरमी में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के समापन अवसर पर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कथा वाचक पं. सागर मिश्रा से कथा श्रवण किया कर आशिर्वाद लिया. उन्होंने कहा, “प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी लोरमी के मानस मंच में श्री राम कथा का आयोजन हुआ है, जो नगर के लिए बड़े गर्व की बात है. यहां के युवा समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, यह सच में प्रेरणादायक है.” इसके साथ ही उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए मानस मंच समिति को अपने सांसद निधि से भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस राशि से मंच के भवन को और सुंदर तथा सुविधाजनक बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का और बेहतर आयोजन किया जा सके.

झारखंड में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा

लोरमी में अपने प्रवास के दौरान तोखन साहू ने मीडिया से बात करते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में भी बयान दिया. उन्होंने कहा, “इस बार झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी. पिछले पांच वर्षों में झारखंड की जनता ने बहुत तकलीफें सही हैं, और पूर्व सरकार ने जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए. इसके कारण आम जनता में आक्रोश है, जो इस बार भाजपा की सरकार को मजबूत बहुमत दिलवाएगा.”

धान खरीदी की शुरुआत पर तोखन साहू का बयान:

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने 14 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, “विष्णुदेव साय की सरकार ने चुनावों के दौरान जो वादे किए थे, उनमें से एक वादा यह था कि मोदी सरकार की गारंटी के तहत किसानों के धान की खरीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इस वादे के तहत कल से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है. किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि उनके धान को सही दाम पर खरीदा जाएगा. वे बिना किसी तनाव के सोसाइटी में अपना धान लेकर आएं और आसानी से बिक्री कर सकेंगे.”

समाप्ति के बाद उत्सव का माहौल

इस आयोजन के दौरान मानस मंच के पथिकों और आयोजकों ने कार्यक्रम की समाप्ति पर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया. लोरमी नगर के सभी सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्ताओं ने इस सफल आयोजन की सराहना की, और इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया.