Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा : IED ब्लास्ट में महिला की मौत, इधर नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के दौरे पर हैं, जहां नक्सली अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए लगातार उत्पात मचा रहे हैं. इस बीच कौशलनार में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी के विस्फोट होने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है. वहीं एक पांच लाख की इनामी नक्सली और LOS कमांडर हड़मे ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है।

IED धमाके में महिला की मौत

कौशलनार में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है. घटना बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा इलाके की है, जहां 35 वर्षीय मनारु अकाली लकड़ी बीनने के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गई. दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव रॉय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रेशर IED था, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

पांच लाख की इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

दूसरी ओर, नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ (घर वापसी अभियान) को एक बड़ी सफलता मिली है. दंतेवाड़ा में LOS कमांडर हड़मे, जो कि पांच लाख की इनामी नक्सली है उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. हड़मे लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थी और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रही.