Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. इस दौरान वे विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम 6 बजे तक शाह विस परिसर में रहेंगे. उसके बाद 6:25 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम

नये विधायकों के लिये विधानसभा में होने वाले प्रबोधन कार्यक्रम के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई)’ पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में होगी. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा समेत केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी और केंद्र और राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.

बैठक का उद्देश्य राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करना और वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटना है. सड़क निर्माण, दूरसंचार कनेक्टिविटी, वित्तीय समावेशन और आवासीय विद्यालय खोलना शामिल हैं.