Special Story

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में निराश्रित और घुमंतू गौवंश…

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

Shiv Mar 13, 2026 5 min read

पट्टीकल्याणा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की…

EOW-ACB ने बैंक घोटाले में चालान पेश किया, ढाई करोड़ गबन की जांच जारी

EOW-ACB ने बैंक घोटाले में चालान पेश किया, ढाई करोड़ गबन की जांच जारी

Shiv Mar 13, 2026 2 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो ने…

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 13, 2026 4 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम…

ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और…

मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

Shiv Mar 13, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आजादी के कई दशकों बाद भेस्की कोरवा पारा हुआ रौशन

रायपुर।     किसी भी क्षेत्र के बुनियादी विकास में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुव्यवस्था और आवागमन की सुलभता मुख्य मानक माने जाते है। वर्तमान दौर में हमें बिना विद्युत व्यवस्था के रहने की कल्पना भी असाध्य प्रतीत होती है। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयास से अंधेरे में डूबे बस्तियों को रोशन करने का कार्य किया जा रहा है। इन्ही प्रयासों का परिणाम है कि आजादी के कई दशकों बाद बलरामपुर जिला के भेस्की ग्राम के कोरवा पारा में बिजली की पहुंच ने लालटेन और दीए के युग का अंत कर दिया है और ग्रामीणों के लिए विकास का उजाला लेकर आया है। बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के चेहरों पर खुशियों की चमक साफ झलक रही है। अब वे अपने भविष्य को अधिक उज्ज्वल और संभावनाओं से भरा हुआ देख रहे हैं।

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भेस्की के कोरवापारा के ग्रामीण कई साल से अंधेरे में रहने के लिए विवश थे। पर आज परिस्थितियां बदली और परेशानियों के बादल भी आखिरकार छंट ही गए। आज भेस्की ग्राम के कोरवा पारा रोशनी से जगमगा रहा है और कोरवा पारा में रहने वाले 10 परिवार के घर रोशन हो उठे है, भेस्की के कोरवापारा में विद्युतीकरण हो चुका है। इस प्रकार पारा में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के चेहरे खुशी है। पूर्व में बिजली न होने से होने वाली दिक्कतों के संबंध में ग्रामीण बताते है कि उन्हें शाम ढलने तक अपने पूरी दिनचर्या काम धाम निपटाकर घरों में बंद हो जाना पड़ता था और रात में मजबूरीवश कहीं आने-जाने के लिए लालटेन और दिए का ही सहारा था। अब वह स्थिति बदल चुकी है। विद्युतीकरण होने से पूरे क्षेत्र को राहत मिली है।

गौरतलब है कि कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल बलरामपुर द्वारा पीएम जनमन अन्तर्गत निवासरत पहाड़ी कोरवा क्षेत्रों को शत-प्रतिशत विद्युतीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी कोरवा ग्राम भेस्की में ग्रामीणों के लिए विद्युतीकरण होना विकास को दर्शाता है।