Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत पुरंदर मिश्रा ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर स्वच्छता व नशा मुक्ति का दिया संदेश

रायपुर।  उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आयोजित सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम (मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत) में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल एवं निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

विधायक ने विद्यार्थियों से कहा कि बेटियाँ लक्ष्मी स्वरूप हैं — उनका सम्मान और प्रोत्साहन समाज की प्रगति का मार्ग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरस्वती सायकल वितरण योजना से छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी; साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहेगा, जिससे पढ़ाई में मन एकाग्र होगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति, स्वच्छता और अनुशासन का सन्देश देते हुए कहा कि बड़ों का आदर करें, सभी का सम्मान रखें और कचरा नालियों में न डालें।

विद्यालय की तत्काल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक जी ने मंच से महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं —

  • विद्यालय के लिए नई बिल्डिंग की स्वीकृति मुख्यमंत्री से दिलवाने का आश्वासन
  • मंच व मरम्मत हेतु 10 लाख रुपये विधायक निधि से प्रदान करने की घोषणा

विधायक ने एक बार फिर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार शिक्षा एवं छात्र कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल वितरण योजना इसी संकल्प का भाग है। अंत में विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर सभापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद खगपती सोनी, सांसद प्रतिनिधि मोहन उपारकर, अनिता महानंद, विद्यालय के प्राचार्य, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।