Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

करंट की चपेट में आया चाचा, बचाने के चक्कर में भतीजे की भी गई जान, गांव में पसरा मातम

रायगढ़। रायगढ़ जिले में करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों आलू के फसल की सिंचाई करने खेत गए थे। जहां मोटर पंप चलाने के दौरान चाचा करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में चाचा को बचाने के चक्कर में भतीजे की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ग्राम मुड़ापार में रहने वाला 25 वर्षीय निर्मल नागवंशी अपने 12 साल के भतीजे शिवा नागवंशी के साथ अपने खेत में आलू की फसल की सिंचाई करने पहुंचा था। खेत में सिंचाई के लिए निर्मल मोटर पंप चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन कर रहा था। इसी दौरान बिजली का बोर्ड जमीन पर गिर गया। निर्मल उसे उठाने के लिए गया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

चाचा को करंट में चिपका देख भतीजा शिवा उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने मामले की सूचना लैलूंगा थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया कि करंट से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।