Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तेंदुए के खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बीजापुर- बीजापुर जिले के लिंगापुर-वरदल्ली गांव के दो तस्करों को तेलंगाना पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ रेपनपल्ली चेक पोस्ट के पास पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइक से तस्कर लिंगापुर वरदल्ली से तिमेड़ चेकपोस्ट होते हुए तेलंगाना मंचरियाल जा रहे हैं। सूचना पर एसआई कोटापल्ली अपने कर्मचारियों के साथ रेपनपल्ली चेकपोस्ट पर वाहनों को रोक रहे थे, तभी दो व्यक्तियों को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा गया।

एसआई कोटापल्ली ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम दुर्गम पवन निवासी वरदल्ली, बाबर खान लिंगापुर भोपालपटनम बताया। पूछताछ पर आरोपियों ने नेशनल पार्क के बारेगुड़ा वन क्षेत्र से पकडऩे की बात कबूली। लगभग 2 साल का तेंदुआ बताया जा रहा है ।

तेलंगाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुए को मारने के बाद उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। तेलंगाना पुलिस ने बयान दर्ज कर जब्ती पंचनामा समक्ष दर्ज किया गया और उनके पास से दो मोटरसाइकिल के साथ तेंदुए की खाल बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 50 हजार में खाल बेचने का सौदा किया था। विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, एसआई कोटापल्ली स्टेशन सिरोंचा ब्रिज, रेपनपल्ली ने अपनी टीम के साथ उन्हें पकड़ लिया।