Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

1500 करोड़ी की ठगी मामले में शिक्षक सहित दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार। “रकम दोगुनी” करने के नाम पर ग्रामीणों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शासकीय शिक्षक रामनारायण साहू और उसके भाई हेमंत साहू को पुलिस ने महासमुंद जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर फर्जी निवेश और त्वरित मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने दो पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 22 लाख 82 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, लेकिन अधिकारियों का अनुमान है कि यह घोटाला 1500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, क्योंकि और भी कई पीड़ित सामने आने लगे हैं।

ठगी की साजिश में परिवार भी शामिल

जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक रामनारायण साहू ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों के साथ मिलकर यह ठगी का पूरा नेटवर्क खड़ा किया था। ग्रामीणों को यह विश्वास दिलाया गया कि उनका पैसा कुछ ही महीनों में दोगुना हो जाएगा।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पहले से ही रायपुर के मंदिर हसौद थाना में भी ठगी का मामला दर्ज है।

कैसे देते थे ठगी को अंजाम?

  • ग्रामीणों को फर्जी योजनाओं में निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था।
  • त्वरित मुनाफा, सुरक्षित निवेश और “सरकारी व्यक्ति” का नाम सामने रखकर भरोसा जीता जाता था।
  • कुछ लोगों को शुरुआती भुगतान कर विश्वास दिलाया गया, फिर रकम लेकर फरार हो गए।

पुलिस अब अन्य शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, और यह संभावना जताई जा रही है कि राज्य के अन्य जिलों में भी इस गिरोह का नेटवर्क फैला हुआ है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि “यह मामला केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि जनविश्वास को तोड़ने की संगठित साजिश है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाएगा।