Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में 2 अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा जब्त…

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पश्चिम डिवीजन और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने टिकरापारा थाना क्षेत्र में दबिश देकर दो महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है.

भाठागांव के पास पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिकरापारा के भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं गांजा बेचने की फिराक में खड़ी हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने घेराबंदी कर संदेह के आधार पर दो युवतियों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.

शहडोल के गैंग से कनेक्शन

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान खिलेश्वरी वर्मा (18 वर्ष, भनपुरी, रायपुर) और इसरत बानो (21 वर्ष, शहडोल, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी इसरत बानो मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गैंग से जुड़ी हुई है. पुलिस अब इन महिलाओं के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस’ खंगाल रही है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क (End-to-End) का भंडाफोड़ किया जा सके.

2026 में अब तक 30 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 के शुरुआती दो महीनों में ही अब तक गांजा तस्करी के 14 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 30 आरोपियों को जेल भेजा गया है. पुलिस ने अब तक कुल 141.768 किलोग्राम गांजा, 2 लाख रुपये से अधिक कैश, 2 कार और 6 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 83 लाख रुपये से अधिक है.