Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 18 मोबाइल जब्त

रायपुर। दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने सिलतरा चौकी क्षेत्र के व्यवसायिक परिसर स्थित हेमंत वर्मा की मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के विभिन्न कम्पनियों के 18 मोबाइल फोन और एक नग की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी कीमत 3,00,000 रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों अरोपी मूलत: ओडिशा और महाराष्ट्र का रहने वाला है। 27 नवंबर को सिलतरा में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और चौकी सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा और आंध्रप्रदेश के सरहदी स्थानों में लोकेट कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी चोरी और नकबजनी के मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। खमतराई क्षेत्र के गोंदवारा स्थित मोबाइल दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व चौकी सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की थी। टीम के सदस्यों ने घटना स्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाया। साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की।

तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के ओडिशा एवं आंध्रप्रदेश राज्य के सरहद के पास होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर टीम को ओडिशा एवं आंध्रप्रदेश रवाना किया गया। पुलिस टीम के सदस्यों ने उक्त स्थानों में पहुंचकर रेड कार्रवाई कर आरोपी भगतराम डोंगरी उर्फ रवि और मुशीर खान की पतासाजी कर पकड़ा। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। गिरफ्तार आरोपी भगतराम डोंगरी उर्फ़ रवि पिता सोलोमन डोंगरी ग्राम पुकी थाना कोरपूट और मुशीर खान पिता सलीम खान ओसवाल नगरी 90 फ़ीट रोड नाला सुपारा ईस्ट थाना तुलिज महाराष्ट्र का रहने वाला है।