Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत

सरगुजा   लसरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजू में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे साइकिल धोने तालाब पहुंचे थे, जहां फिसलने के कारण वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

जानकारी के अनुसार, नवीन अग्रवाल का 9 वर्षीय पुत्र आरव अग्रवाल और संजय अग्रवाल का 7 वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल, जो आपस में पड़ोसी भी थे, अपने अन्य दोस्तों के साथ साइकिल लेकर खेलने निकले थे। खेल-खेल में सभी बच्चे घर के पास स्थित तालाब पर साइकिल धोने चले गए।

साइकिल धोते समय अचानक आरव और अंश का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने दौड़कर दोनों को बाहर निकाला। उस वक्त तक दोनों बेहोश हो चुके थे।

ग्रामीणों ने बच्चों को तत्काल कांसाबेल अस्पताल पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

आरव और अंश न सिर्फ पड़ोसी थे बल्कि गहरे दोस्त भी थे। दोनों अक्सर एकसाथ खेलते, घूमते और हर वक्त साथ दिखाई देते थे। अब दोनों का एकसाथ इस तरह चले जाना दोनों परिवारों के लिए बेहद पीड़ादायक है। इस हादसे से गांव में गहरा मातम छा गया है और हर कोई इन मासूमों को नम आंखों से याद कर रहा है।