Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बड़े कैडर के 2 माओवादी ढेर, इधर कमांड स्विच वाले 30 किलो के 2 आईईडी बम बरामद, जवानों ने किया निष्क्रिय…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस कार्रवाई में दो बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, सतर्क जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए भारी मात्रा में आईईडी (IED) बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया है.

सुबह 7 बजे से मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

बीजापुर के दक्षिण इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था. सुबह करीब 7:00 बजे नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एक ACM रैंक का नक्सली और एक पार्टी सदस्य मारा गया है. जवानों ने मौके से नक्सलियों के शव के साथ पिस्टल, 303 रायफल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है. फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और सुरक्षाबल सर्चिंग अभियान चला रहे हैं.

30 किलो के आईईडी से जवानों को उड़ाने की थी साजिश

मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक और खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया. डीआरजी बीजापुर, थाना इलमिड़ी, और छसबल 9वीं वाहिनी की टीम जब लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी, तब सड़क के बीचों-बीच 20-30 किलोग्राम के 02 IED बम बरामद हुए.

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इन बमों को ‘कमांड स्विच सिस्टम’ से जोड़ा था, ताकि किसी बड़े वाहन को निशाना बनाया जा सके. बीडीएस (BDS) टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों शक्तिशाली बमों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया.

जवानों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुरक्षाबलों की सूझ-बूझ और त्वरित कार्यवाही से नक्सलियों की नापाक साजिश विफल हो गई है. क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान को और तेज कर दिया गया है.