Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दो इंजीनियर सस्पेंड: कन्वेंशनल हॉल की छत गिरने के मामले में एक्शन, उद्घाटन के एक महीने बाद ही हुआ धाराशायी

कोरबा।  कोरबा में 17 करोड़ों की लागत से बने अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल का छज्जा उद्घाटन के महज एक महीने बाद भरभराकर गिर गया। इस गंभीर लापरवाही के मामले में हाउसिंग बोर्ड के दो इंजीनियर – कार्यपालन अभियंता आर. के. दंदेलिया और सहायक अभियंता कांशी प्रसाद पैकरा को निलंबित कर दिया गया है।

यह कन्वेंशन हॉल रिसदी क्षेत्र में करीब 17 करोड़ रुपए की लागत से डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) निधि के तहत बनाया गया था। इसका लोकार्पण एक माह पूर्व ही एक कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में भव्य आयोजन के साथ किया गया था। लेकिन उद्घाटन के चंद दिनों बाद ही छज्जा और छत का हिस्सा गिर जाना न केवल निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी गंभीर शंका उत्पन्न कर रहा है।

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह दुर्घटना किसी आयोजन के दौरान होती, तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने भी इस घटना को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किये थे।