Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जिला पंचायत की एक सीट पर दो प्रत्याशियों की जीत! : कांग्रेस समर्थित ने 800 तो भाजपा अधिकृत प्रत्याशी ने 74 वोट से जीतने का किया दावा, फैसला आज

कवर्धा।   कबीरधाम जिले में जिला पंचायत की 14 में से 13 सीटों का परिणाम साफ हो चुका है, जिसमें 12 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीत चुके हैं। हालांकि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 में स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके चलते कांग्रेस और बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस मुद्दे पर शुक्रवार को दिनभर गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। दोनों दलों के प्रत्याशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

आज घोषित किया जाएगा परिणाम

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी जगनी कामू बैगा ने 800 वोटों से जीतने का दावा करते हुए मतगणना पत्रक दिखाया, जबकि बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी ललिता रूपसिंह धुर्वे ने मतगणना पत्रक दिखाते हुए 74 वोटों से जीत का दावा किया। हालांकि अभी तक इसकी घोषणा नहीं हो पाया है कि इनमें से कौन विजयी हुआ है। इसका रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा।

800 वोट से चुनाव जीते हैं : कांग्रेस

इस मामले में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जगनी कामू बैगा ने कहा, हमने 800 वोटों से जीत हासिल की है। हमारा मतगणना पत्रक भी इसकी पुष्टि करता है। हम पूरी तरह से भरोसेमंद हैं कि हम विजयी हैं।

74 वोटों से हमारी जीत हुई है : भाजपा

भाजपा प्रत्याशी समर्थित ललिता रूपसिंह धुर्वे का कहना है कि हमारी जीत 74 वोटों से हुई है। हमारे पास भी मतगणना पत्रक है, जो इस बात को साबित करता है। हम विश्वास रखते हैं कि जीत हमारी ही होगी।

भ्रम फैलाने का काम कर रही कांग्रेस : बग्गा

इस मामले में भाजपा प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने कहा, भाजपा की जीत हुई है। एक-एक बूथ की रिपोर्ट हमारे पास है। कांग्रेस लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही। हर जगह हार से कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं। आज के परिणाम से और स्पष्ट होगा जाएगा कि कबीरधाम जिले के इस विवादित सीट पर किसकी जीत हुई है।