Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

करणी सेना के प्रमुख राज शेखावत को गिरफ्तार करने बॉर्डर पर तैनात है रायपुर पुलिस के 2 ASP और 13 थानों के TI

रायपुर। राजधानी रायपुर में हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी तोमर की गिरफ्तारी के बाद से बवाल मचा हुआ है। गिरफ्तारी के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत खुलकर समर्थन में उतर आए और पुलिस पर गलत कार्रवाई करने व एसपी-टीआई के घर घुसने की धमकी दी थी। इस मामले में मौदहापारा थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। वहीं आज उन्होंने मौदहापारा थाना पहुंचकर गिरफ्तारी देने का ऐलान किया। उनकी घोषणा के बाद रायपुर बॉर्डर पर पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी है। वहीं करणी सेना के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद हैं।

बता दें कि वीरेंद्र तोमर की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने फेसबुक पर लाइव आकर पुलिस अधिकारियों के घर घुसकर प्रदर्शन करने की धमकी दी थी। इस मामले में शेखावत के खिलाफ मौदहापारा थाना में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शासकीय कर्मचारी को धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद आज डॉ. शेखावत अपनी गिरफ्तारी देने मौदहापारा थाना पहुंच रहे हैं, जिसके पहले से ही रायपुर के कुम्हारी टोल प्लाजा में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति को देखते हुए 2 एडिशनल एसपी, डीएसपी और 13 थाना प्रभारियों को मौके पर लगाया गया है। वहीं मौदहापारा थाना परिसर में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गए हैं।

शेखावत के सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

डॉ. राज शेखावत ने लगभग 18 घंटे पहले फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था कि वे अहमदाबाद से बाय रोड रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे कल से ‘आमंत्रण यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, जो पीड़ित परिवार की अध्यक्षता में निकाली जाएगी। उन्होंने शाम 4 बजे मौदहापारा थाना में गिरफ्तारी देने की भी घोषणा की थी।

फिलहाल, पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा और मौदहापारा थाने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।