Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा विधायक रेणुका सिंह के रावण वाले बयान का टीएस सिंहदेव ने किया समर्थन, कहा – हर व्यक्ति में रहता है गुण और अवगुण

सरगुजा। भाजपा विधायक रेणुका सिंह के विवादित बयान पर राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है. सोनहत में रावण दहन के कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रेणुका सिंह ने कहा था कि सरकार में भी रावण है. इस बयान का पूर्व डिप्टी सीएम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने समर्थन किया है.

टीएस सिंहदेव ने कहा कि रेणुका सिंह जिस बात को कह रही हैं वह उस परिपेक्ष में एकदम सही है कि अच्छाई और बुराई हम सभी में है. प्रभु राम और रावण का एक समयकाल था वह तो समाप्त हुआ फिर आज क्या है, प्रासंगिक हमारे अंदर की अच्छाई और बुराई है, जिसमें लगातार संघर्ष बना रहता है.

सिंहदेव ने कहा, हर व्यक्ति अपने बुराई के ऊपर जीत हासिल करने के लिए प्रयास करता होगा, ऐसा हम सब मानते हैं. इस परिपेक्ष में रेणुका सिंह ने कहा है जो बिलकुल सही है. गुण और अवगुण हर जगह विद्यमान है, वह चाहे शासन हो या समाज. रेणुका सिंह ने व्यापक दृष्टिकोण लेकर बात कही है.