Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना में शिक्षिका की मौत, एक घायल

कांकेर।   छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रफ्तार का केहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी. बाइक में पिता और पुत्री सवार थे. हादसे में बेटी की मौत हो गई. वहीं पिता को गंभीर चोटें आई हैं. ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के माटोली चौक की है. 

जानकारी के मुताबिक, पिता-पुत्री बाइक में सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच पखांजूर से भानुप्रतापपुर धान लेकर जा रही ट्रक ने बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना से मृतक के घर में मातम छा गया है.

पखांजूर थाना के टीआई ने बताया कि धान से भरा ट्रक पखांजूर से भानुप्रतापपुर जा रहा था. ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई. बाइक में पिता और उनकी बेटी जा रहे थे. घटना में युवती की मौत हुई है. शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.