Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

श्री सीमेंट के खिलाफ ट्रक एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, वादाखिलाफी का लगाया आरोप, परिवहन बंद करने की दी चेतावनी

बलौदाबाजार-  छत्तीसगढ़ सीमेंट
परिवहन संघ ने श्री सीमेंट के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो परिवहन संघ वाहन खड़े कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे.

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अंजय शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया कि बलौदाबाजार जिले में स्थापित श्री सीमेंट से क्लिंकर परिवहन के लिए 1850 रुपए प्रतिटन के हिसाब से समझौता हुआ था पर अब वह अपने वादे से मुकरते हुए डंपिंग यार्ड खोलकर दिल्ली की टांसपोर्ट कंपनी को काम दे रहे हैं. इससे छत्तीसगढ़ के ट्रक व्यवसायियों को समस्या हो रही है, जबकि पूर्व में कंपनी ने वादा किया था कि सीमेंट क्लिंकर का परिवहन छत्तीसगढ़ के ट्रक टांसपोर्टर करेंगे पर वह अपने वादे से मुकर रहे हैं.

शुक्ला ने बताया, कंपनी के काम को देखते हुए हमने उन्हें अवगत कराकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. यदि हमारी मांग नहीं मानी जाती तो परिवहन संघ वाहन खडी़ कर देंगे. हमने अपनी मांगों से कलेक्टर को भी ज्ञापन देकर अवगत करा दिया है. एक वर्ष पूर्व भी परिवहन संघ ने हड़ताल किया था, जिसके बाद सीमेंट संयंत्र और संघ के बीच समझौता हुआ था पर अब पुनः उलंघन हो रहा है. इसे देखते हुए संघ हड़ताल पर जा रहे हैं. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों सहित बलौदाबाजार ट्रक एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे.