Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गणतंत्र दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय में नहीं फहराया गया तिरंगा, कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के दिन संयुक्त जिला कार्यालय में तिरंगा न फहराने की लापरवाही सामने आई है। इस मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने 13 विभाग प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बता दें कि गौरेला के टिकरकला छात्रावास भवन में संचालित संयुक्त जिला कार्यालय में 26 जनवरी को ध्वजारोहण नहीं किया गया। कलेक्टर ने इसे राष्ट्र सम्मान की अनदेखी मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया है कि यह कृत्य गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है, इसलिए स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

गौर करने वाली बात यह है कि संयुक्त जिला कार्यालय में लापरवाही की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान समय पर कार्यालय न खुलने और कई अधिकारियों-कर्मचारियों के नदारद रहने पर नोटिस जारी किया था। अब गणतंत्र दिवस पर झंडा न फहराने की घटना के बाद प्रशासन सख्त हो गया है और जल्द ही जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।