Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डीएफओ पर आदिवासी महिला रेंजर ने शारीरिक शोषण का लगाया आरोप, सीएम से की न्याय की मांग

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है. एक आदिवासी महिला रेंजर ने वन विभाग के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी है. महिला रेंजर ने जशपुर के डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय पर शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

महिला रेंजर ने आरोप लगाया कि 2022 से डीएफओ उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालते रहे. विरोध करने पर उन्होंने धमकियां देकर और ब्लैकमेल कर संबंध बनाया. महिला पिछले दो साल से इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना को सह रही थी, लेकिन अब इससे तंग आकर उसने मामले को उठाया है. पीड़िता ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगीया में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसके साथ ही पीड़िता ने मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों, केंद्रीय मंत्री और डीआईजी को भी शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह कुनकुरी में पदस्थ थी, तब जितेन्द्र उपाध्याय ने वन विश्राम गृह कुनकुरी में कहा कि ‘तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो और गलत काम करने के लिए प्रपोज किया. आरोप है कि जब पीड़िता ने मना किया तो उसे परेशान किया जाने लगा. व्यक्तिगत बदले की भावना से अनर्गल शिकायत भी की गई. उस समय तत्कालीन विधायक को भी इस मामले की शिकायत की गई थी. इसके बाद भी डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने परेशान करने के उद्देश्य से अपने नाम पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से फर्जी शिकायत करवाई थी.