Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चर्च में शादी करने वाले जनजाति व्यक्ति को आरक्षण से नहीं मिलेगा: प्रकाश उइके

रायपुर।  वनवासी विकास समिति कल्याण आश्रम रायपुर महानगर में रविवार को जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा “जनजाति समस्या, चुनौती और समाधान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के. सी. पैकरा (सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव, कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ शासन), मुख्य वक्ता प्रकाश उइके (पूर्व न्यायाधीश एवं विशेष सलाहकार, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली) और अध्यक्ष रवि भगत (पूर्व शासकीय अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय) मौजूद थे।

मुख्य वक्ता प्रकाश उइके ने आदिवासी समाज की महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्मांतरण के कारण आदिवासी समाज अपने अधिकारों से वंचित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब चर्च में शादी करने वाले जनजाति व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति ने अपना नाम, अपनी परंपराएं या पहचान बदल दी हो और वह अब उस जनजाति के तौर पर नहीं माना जाता हो तो आरक्षण का फायदा लेने के लिए अमान्य हो सकता है । श्री उइके ने यह भी कहा कि धर्मांतरण के बाद आरक्षण का लाभ लेने के लिए जन जातीय पहचान और सामाजिक स्वीकृति को भारत के उच्चतम न्यायालय ने भी महत्वपूर्ण माना है, और अगर धर्मांतरण के बाद व्यक्ति की जनजातीय पहचान बदल जाती है तो उसे आरक्षण से अमान्य किया जा सकता है ।

मुख्य अतिथि के. सी. पैकरा ने जनजातीय समस्याओं और उनके समाधान पर आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कल्याण आश्रम आदिवासी समाज के हित में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा जनजातीय समुदाय के लिए संचालित शिक्षा, रोजगार, कौशल उन्नयन और स्वास्थ्य के कार्यक्रम अन्य समुदायों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है । इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में जनजाति समाज के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और शहर के बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे और उन्होंने समस्याओं एवं समाधानों पर अपने विचार साझा किए।