Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बस्तर के जनजातीय शिल्पकारों ने सागौन काष्ठ पर उकेरा श्री राम दरबार, मुख्यमंत्री ने की सराहना

जगदलपुर।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। बस्तर जिले के बाबू सेमरा में आयोजित लोकार्पण, भूमिपूजन एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को बस्तर के स्थानीय जनजातीय काष्ठ शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई श्रीराम दरबार कलाकृति भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

इस अद्भुत कलाकृति को जनजातीय काष्ठ शिल्पकारों ने बस्तर की सागौन काष्ठ से तराश कर बनाया है। जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं भक्त हनुमान के साथ दरबार में भरत और शत्रुघ्न को भी दर्शाया गया है। श्री राम दरबार की इस कृति में प्रभु श्री राम एवं माता सीता सिंहासन पर विराजमान हैं और भक्त हनुमान के साथ प्रभु श्री राम के तीनों भाई भी उनके पास विराजमान हैं ।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है, यहां की भूमि उनकी माता कौशल्या की भूमि है। सरगुजा से बस्तर तक छत्तीसगढ़ में श्रीराम के पदचिन्ह हैं, ऐसी मान्यता है कि श्रीराम ने वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में ही बिताया था। यही वजह है कि बस्तर के जनजातीय समुदाय में भी प्रभु श्री राम को लेकर खासा महत्व है।