Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दीपावली-छठ पर ट्रेनें फुल, पूजा स्पेशल बने यात्रियों का सहारा, देखिये ट्रेनों का क्या है हाल

रायपुर।   दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ से बाहर काम करने और पढ़ने वाले हजारों लोग अपने घर लौटने की तैयारी करते हैं। लेकिन इस बार भी सफर आसान नहीं होगा। रेलवे की नियमित गाड़ियां लगभग पूरी तरह भर चुकी हैं और जिन यात्रियों ने समय रहते टिकट नहीं कराया, उनके पास अब केवल पूजा स्पेशल ट्रेनों का ही विकल्प बचा है।

मुंबई रूट की प्रमुख ट्रेनें फुल

छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग मुंबई, पुणे, ठाणे, कल्याण और वसई-विरार जैसे शहरों में काम करते हैं। त्योहारों पर घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों के लिए स्थिति निराशाजनक है।

हावड़ा मेल (12809): 11 से 30 अक्टूबर तक नो रूम

एलटीटी-शालीमार (18029): 15 से 30 अक्टूबर तक नो रूम

गीतांजलि एक्सप्रेस (12859): 15 से 30 अक्टूबर तक नो रूम

समरसता सुपरफास्ट (12151): 15 से 30 अक्टूबर तक सभी तारीखों में वेटिंग/नो रूम

हावड़ा रूट पर भी परेशानी

पश्चिम बंगाल के प्रवासी यात्रियों को भी घर लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

हावड़ा-मुंबई मेल (12810): 3 से 15 अक्टूबर तक नो रूम

गीतांजलि (12860): 3 से 13 अक्टूबर तक फुल

शालीमार-एलटीटी (18030): 3 से 13 अक्टूबर तक नो रूम

हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस: लगातार फुल

बिहार और यूपी जाने वालों के लिए भी मुश्किल

छत्तीसगढ़ से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश लौटने वाले हजारों यात्रियों के लिए दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160) प्रमुख सहारा है। लेकिन अक्टूबर महीने भर इस ट्रेन में भी वेटिंग और नो रूम की स्थिति बनी हुई है।

पूजा स्पेशल ट्रेनें बनीं सहारा

त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें अभी भी सीटें उपलब्ध हैं

बिलासपुर-हडपसर (पुणे) पूजा स्पेशल (08265/08266)

तारीख: 22 और 23 अक्टूबर

क्लास: एसी सेकंड, एसी थ्री, इकोनॉमी

स्टॉपेज: बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया

बिलासपुर-यलहंका (बेंगलुरु) पूजा स्पेशल (08261/08262)

19 नवंबर तक हर मंगलवार और बुधवार

एसी और स्लीपर क्लास में पर्याप्त सीटें

दुर्ग-सुल्तानपुर पूजा स्पेशल (08763/08764)

30 नवंबर तक हर शनिवार और रविवार

स्टॉपेज: रायपुर, दुर्ग, शहडोल, उमरिया

दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल (08760/08761)

5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर रविवार और सोमवार

सभी क्लासों में बड़ी संख्या में बर्थ उपलब्ध