Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्रियों और विधायकों के स्टाफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम : विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह बोले – जनप्रतिनिधियों की छवि को बेहतर बनाना पीए-पीएस का काम, नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा – किसी को आबाद और बर्बाद कर सकते हैं सचिव और निज सहायक…

रायपुर।  विधानसभा में मंत्रियों एवं विधायकों के सचिव और निज सहायकों काे प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने किया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, पीए और पीएस की भूमिका अपने मंत्री और विधायकों की छवि बेहतर करने में होनी चाहिए, न की किसी को निपटाने में हो.

डॉ. रमन सिंह ने कहा, विधानसभा में आज एक दिवसीय पीए पीएस प्रशिक्षण शिविर रखा गया. इसमें करीबन 100 से अधिक अफसर शामिल हुए हैं. हमने सरकार बनने के बाद पहले मंत्रियों और विधायकों काे प्रशिक्षण दिया और अब पीए और पीएस काे प्रशिक्षित किया जा रहा है. ये इसीलिए महत्वूर्ण है क्योंकि तीन करोड़ में सिर्फ 100 लोग हैं, जो इस सरकार में विधायक और मंत्रियों के पास मौजूद है इसलिए उसकी सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्राधिकरण के खर्च और हर विभाग के कार्ययोजना की जानकारी होनी चाहिए. केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाए क्या है, ये सब उनके जानकारी में होनी चाहिए, जिससे विधायक और मंत्री भी उनका लाभ ले सकते हैं.

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, पीएस और पीए जनप्रतिनिधि के साथ-साथ आम जानता से नेताओं के परफार्मेंस को बेहतर कर सकता है, ये उनकी जिम्मेदारी होती है. सारे विषय विधानसभा में बेहतर काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है. विधायक और मंत्री की छवि उसके पीए और पीएस द्वारा बनाई जाती है. उन्होंने कहा, विधायक को सक्रियता दिखाना चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र की एक एक जानकारी रहनी चाहिए. विधायक को अपनी प्राथमिकता तय कर लेनी चाहिए, वे छोटे-छोटे काम और बड़े बड़े निर्णय ले सकते हैं.

प्रशिक्षण शिविर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन तक कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए. पीए और पीएस का प्रशिक्षण इसीलिए भी होना चाहिए कि विधायक और मंत्री को अगर बर्बाद करना है तो वही लोग करेंगे और अगर आबाद करना है तो भी वही लोग करेंगे.

नेताओं की अच्छाई और बुराई को बताएं पीए, पीएस : चरणदास महंत

महंत ने कहा, इस बार 51 नए विधायक हैं. उनके सिर्फ कागज ले लेना और कागज को पीए को दे देना और चिट्ठी लिखाना, इससे सिर्फ काम नहीं चलता है. इनको हमारे साथी के रूप में काम करके हमारी अच्छाई और बुराई को बताना चाहिए, इसीलिए सभी विधायक और मंत्रियों के पीए और पीएस की ट्रेनिंग की आवश्यकता है. मंत्री, विधायक के बाद अब पीए और पीएस का प्रशिक्षण कराया जा रहा है.

पिछले सरकार के कार्यकाल में प्रशिक्षण नहीं हुआ, इसमें कहीं चूक हो गई क्या, इस सवाल पर चरणदास महंत ने कहा, हमारे पीए और पीएस को अगर अंधेरे में रखे तो हमसे कई काम भी गलत हो सकते हैं. नेता की हार और जीत में उनका सहयोग जरूरी होता है. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए. कार्यक्रम में विधानसभा की कार्यप्रणाली पर विधानसभा सचिव ने जानकारी दी. बजट, प्रश्न, विधेयक, सुरक्षा के साथ अन्य विषयों पर भी जानकारी दी गई.