Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कर्मयोगी पोर्टल पर राज्य शासन के अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण अनिवार्य, विभागीय सचिवों को जारी हुआ पत्र…

रायपुर। मिशन कर्मयोगी के तहत भारत सरकार द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग (iGOT) कर्मयोगी पोर्टल पर राज्य शासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के क्षमता निर्माण के लिए पदवार निर्धारित प्रशिक्षण कोर्स अनिवार्य किया गया है. इस प्रशिक्षण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने तमाम विभागीय सचिवों को पत्र जारी किया गया है.

सामान्य प्रशासन विभाग सचिव अविनाश चंपावत की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि छत्तीसगढ़ मंत्रालय स्तर पर कार्यरत समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा GOT कर्मयोगी पोर्टल पर अपने-अपने पद के अनुरूप निर्धारित संलग्न प्रशिक्षण सूची के अनुसार 10 प्रशिक्षण कोर्स में से 3 कोर्स अनिवार्य रूप से किया जाना है.

इस कड़ी में विभाग में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को 3 अनिवार्य कोर्स पूर्ण करने के साथ उनकी पूर्णता की प्रविष्टि कर्मयोगी पोर्टल पर अपडेट करने के लिए निर्देशित करने को कहा गया है.