Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अभनपुर-राजिम नई रेललाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे सेफ्टी आयुक्त से मिली हरी झंडी

रायपुर।  अभनपुर से राजिम तक जल्द ट्रेन सुविधा मिलने वाली है. रायपुर मंडल के अंतर्गत राजिम – अभनपुर स्टेशनों के मध्य लगभग 20 किलोमीटर (19.671किमी) नई रेल लाइन ब्राड गेज निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा हो गया है. एसई सर्कल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बृजेश कुमार मिश्रा ने आज इस नई ब्राड गेज रेलवे लाइन का निरीक्षण किया. उन्होंने अभनपुर स्टेशन, स्टेशन केबिन पैनल रूम यार्ड का निरीक्षण कर  अधिकारियों से चर्चा की.

आयुक्त मिश्रा ने निरीक्षण टीम के साथ इस नई लाइन का अभनपुर स्टेशन से राजिम स्टेशन तक मोटर ट्राली निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इंटरलाकिंग, क्रासिंग, पाइंट, ओएचई लाइन, ब्रिज, सिग्नलिंग उपकरण के साथ ही परिचालन एवं संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन व निरीक्षण किया. अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. इसके पश्चात राजिम स्टेशन से अभनपुर स्टेशन तक आब्जर्वेशन कार से 110 किलोमीटर प्रति घंटे का स्पीड ट्रायल किया गया.

आयुक्त, रेलवे सेफ्टी से अनुमति मिलने के बाद इस नई लाइन पर निर्बाध रूप से सवारी एवं मालगाड़ियों का परिचालन प्रारम्भ होगा, जिससे परिचालन में गतिशीलता आएगी. इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद सहित रायपुर मंडल एवं मुख्यालय के संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे.