Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘ग्राउंड जीरो’ का ट्रेलर जारी, पहरेदारी छोड़ प्रहार करने आ रहे हैं इमरान हाशमी …

फिल्मजगत।   एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ एलान के बाद से फिल्म चर्चा में बने हुई है. वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें भारत के सबसे खतरनाक मिशनों में से एक मिशन के पीछे की छिपी कहानी को दिखाया गया है. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर ‘ग्राउंड जीरो’ का ट्रेलर जारी कर दिया है.

ग्राउंड जीरो का ट्रेलर जारी

बता दें कि ट्रेलर में कश्मीर में आतंकवाद से निपटने के मिशन की एक झलक दिखाई गई है. साथ ही इसमें कश्मीर में चल रहे युद्ध की झलक भी देखने को मिल रही है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लिखा- ‘पहरेदारी बहुत हो गई, अब प्रहार होगा. ‘ग्राउंड जीरो’ का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है. ग्राउंड जीरो, 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में.’

कश्मीर में आतंकवाद के खौफ के साथ फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत हो रही है, जहां एक पल में ही आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में पहरेदारी के लिए तैनात बीएसएफ जवानों को मौत के घाट उतारा जा रहा है और लोगों को आतंकवाद फैलाने के लिए भड़काया जा रहा है.

फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी ग्राउंड जीरो में बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभा रहे हैं. दुबे न केवल कश्मीर में अपना काम करने के लिए बाहर है, बल्कि वह क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं. ट्रेलर में कई एक्शन से भरपूर सीक्वेंस हैं, जो नागरिकों और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के खतरे को दर्शाते हैं. इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देउस्कर ने किया है, जबकि हिंदी फिल्म संचित गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव द्वारा सह-लिखित है.