Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ट्रेलर ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, 2 की मौत 1 घायल

रायगढ़। रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। इस हादस में दो युवकों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक युवक घायल है। बताया जा रहा है हादसे के शिकार तीनों युवक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से कोसमनारा स्थित बाबाधाम दर्शन के लिए निकले थे, तभी हादसे का शिकार हो गये। उधर इस दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

सड़क दुर्घटना का ये मामला रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र का है। यह भीषण सड़क हादसा रविवार की देर रात घटित हुआ। बताया जा रहा है जनक साहू, भरत यादव और तोषन चौहान बाइक से कोसमनारा स्थित बाबाधाम दर्शन के लिए बाइक से निकले थे। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर अमलीभौना बाईपास रोड पहुंचे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार जनक और भरत ट्रेलर के पिछले पहिये के नीचे आ गए। जिससे भरत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जनक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा साथी तोषन गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल और शवों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। उधर इस घटना को अंजाम देने वाला ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। जूटमिल पुलिस ने ट्रेलर के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।