Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और कार में आमने सामने की भिड़ंत, 4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 1 की हालत गंभीर, कटर मशीन से काटकर निकाले गए शव…

सरगुजा।     छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के गुमगा गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिस में 4 लोगों की मौत हो गई. स्कोडा कार और ट्रक के बीच भिड़ंत के चलते यह हादसा हुआ. इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 की गंभीर रूप से घायल है. कार में सवार सभी लोग राजधानी रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में रायपुर निवासी दिनेश साहू, संजीव, और राहुल के नाम सामने आए हैं, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है. स्कोडा सवार रायपुर के चंगोराभाठा इलाके के निवासी थे.

बता दें, हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में जारी है.