Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बस्तर में मतदान के बीच के दुखद घटना, UBGL सेल फटने से घायल CRPF जवान की मौत

बीजापुर- बस्तर लोकसभा में हो रहे प्रथम चरण के मतदान के बीच दुखद घटना घटी है. उसूर थाना क्षेत्र में UBGL सेल फटने से घायल हुए CRPF का जवान की मौत हो गई है. वहीं गलगम की घटनास्थल के निरीक्षण और जांच के लिए एक्सपर्ट की टीम रवाना किया गया है. मृतक सीआरपीएफ आरक्षक देवेन्द्र कुमार (32 वर्ष) निवासी धोबीगुड़ा, जिला बस्तर के समस्त कार्रवाई के बाद उनका अंतिम क्रियाकर्म गृहग्राम धोबीगुड़ा में कल यानी 20 अप्रैल को किया जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार, आज बीजापुर अंतर्गत थाना उसूर के सुरक्षा कैम्प गलगम क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई के दौरान दुर्घटनावश UBGL सेल के विस्फोट हो जाने से CRPF196वीं वाहिनी के आरक्षक देवेन्द्र कुमार घायल हो गया. घायल जवान जो बेहतर ईलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की मदद से (air ambulance helicopter ) जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया. लेकिन ईलाज के दौरान जवान की मौत हो गई.