Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेत खदान में दर्दनाक हादसा: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, अवैध उत्खनन पर उठे सवाल

आरंग। पढ़ने को थोड़ा अजीब लगेगा कि महासमुंद जिले के रेत खदान में रेत से भरे हाइवा में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और इसकी जांच रायपुर जिले की पुलिस कर रही है, लेकिन ये सच है. शुक्रवार को महासमुंद जिले के बरबसपुर रेत खदान में रेत से भरे हाइवा वाहन में दबने से आरंग के ग्राम पारागांव निवासी संतु पाल की दर्दनाक मौत हो गई. रेत से भरे हाइवा वाहन का चालक गाड़ी को रिवर्स ले रहा था, इसी दौरान मोटरसाइकिल में बैठे संतु पाल को अपनी चपेट में ले लिया. संतु पाल पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी पहले महासमुंद पुलिस को दी गई. जिस जगह दुर्घटना हुई, वह महानदी के बीच में है. पूर्व में महासमुंद जिले का बरबसपुर और पश्चिम में रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम राटकाट है. इसके बाद सीमाओं को लेकर आरंग पुलिस और महासमुंद पुलिस के बीच चर्चा हुई, फिर अंत में मामले की जांच आरंग पुलिस द्वारा की जा रही है. अब आरंग पुलिस के जांच करने से यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर घटना आरंग क्षेत्र के राटकाट में हुई है, तो महासमुंद के बरबसपुर रेत खदान वाले रायपुर जिले से रेत खदान का अवैध उत्खनन कर रहे हैं.

जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले ही राटकाट के ग्रामीणों द्वारा बरबसपुर रेत खदान से राटकाट क्षेत्र की रेत का अवैध उत्खनन करने की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई है. अब देखने वाली बात है कि खनिज विभाग अपनी तरफ से क्या कार्रवाई करता है.

फिलहाल, मृतक संतु पाल के शव का आरंग पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.