Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धान मिसाई के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत

मुंगेली। जिले के लोरमी के पुटुपारा में धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थ्रेसर मशीन में धान डालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे मशीन के अंदर जा फंसा और देखते ही देखते मशीन ने उसके पूरे शरीर को अंदर खींच लिया। हादसे में युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, लोरमी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 पुटुपारा में यह हादसा पूर्व पार्षद धन्नु साहू के पुत्र महेंद्र साहू (30 वर्ष) के साथ हुआ। महेंद्र अपने खेत में धान मिसाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान धान को थ्रेसर में डालते समय उसका पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलते ही वह सीधे थ्रेसर मशीन में गिर पड़े और देखते ही देखते मशीन ने उन्हें पूरी तरह अंदर खींच लिया।

हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर मशीन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे सामान्य तरीके से बाहर निकालना संभव नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलाकर शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ही महेंद्र का शव मशीन से बाहर निकाला जा सका। यह दृश्य इतना भयावह था कि प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए और परिजन घटनास्थल पर ही बदहवास होकर रोने लगे।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र साहू का शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से पुटुपारा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।