Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खारून नदी पुल पर कल से महीने भर तक प्रभावित रहेगा यातायात, जाम से बचने इन रास्तों का करें इस्तेमाल…

रायपुर। दुर्ग को रायपुर से जोड़ने वाला खारून नदी पर बने पुल पर महीनेभर के लिए यातायात प्रभावित रहेगी. लोक निर्माण विभाग 19 मई से लेकर 20 जून तक पुल के नीचे के बेरिंग को बदलने से लेकर बीसी वर्क और रेलिंग बदलने का कार्य करेगा.

लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 19 से 30 मई के बीच पुल के नीचे के बेरिंग को चेंज करने का कार्य किया जाएगा. इसके लिए रोजाना 2 से सुबह 4 बजे तक पुल पर यातायात पूर्णतः बंद रहेगा. इसके बाद 1 से 20 जून तक 24 घण्टे ब्रिज के ऊपर एक्सपान्सन ज्वाइंट चेंज (डामर उखाड़ कर) बीसी वर्क और रेलिंग बदलने का कार्य किया जाएगा.

यातायात के वैकल्पिक संचालन के लिए मरम्मत कार्य वाले ब्रिज पर डिवाइडर लगाकर दो लेन में बांटा जाएगा. एक लेन में मरम्मत कार्य चलेगा और डिवाइडर के दूसरी ओर सिंगल लेन में ट्रैफिक चलता रहेगा. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात का अत्यधिक दबाव की वजह से ब्रिज से लेकर कुम्हारी तक जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है.

जाम से बचने केलिए यात्री दुर्ग से रायपुर आने-जाने वाले यात्री वैकल्पिक मार्ग के तौर पर उतई-सेलूद-दौर-घुघुवा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर रायपुर, पुरानी भिलाई चौक (सिरसा गेट)-ग्राम सिरसा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर-रायपुर अथवा रायल खालसा-ग्राम उरला-परसदा-अमलेश्वर-रायपुर का उपयोग कर सकते हैं.