Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

यातायात जागरूकता अभियान: पुलिस ने पहले चालकों को दी समझाइश, फिर नि:शुल्क पहनाया हेलमेट…

बलौदाबाजार। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने तथा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश देने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता मातहतों के साथ सड़क पर उतरकर जागरूकता अभियान चलाया.

अभियान के दौरान युवाओं को सबक के साथ यातायात नियमों का पाठ पढ़वाया और निशुल्क हेलमेट प्रदान किया और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का सम्मान किया तो चार पहिया वाहन और भारी वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने की समझाइश दी गई. वहीं मोडिफाइड साइलेंसर को निकलवाया भी गया. इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अभिषेक सिंह सहित पुलिस के अधिकारी व जवान शामिल थे.

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है यह पूरे जनवरी माह चलेगा इस दौरान वाहनों की जांच के साथ ही चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी, साथ ही नियमों के पालन करने से मिलने वाले फायदे बताये जाएंगे. इसके अलावा स्कूलों, कालेजों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि आज हमने शुरुआत की है. निशुल्क हेलमेट वितरण किया गया है. मै सभी वाहन चालकों से से अपील करती हूँ कि यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात अवश्य रखें और दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाएं. नाबालिगों को दोपहिया वाहन की जगह साइकिल दें, जिससे उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.