Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘स्वदेशी संकल्प’ के साथ संपन्न हुआ व्यापारियों का महाकुंभ

रायपुर।  राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026’ का आज गरिमामय समापन हुआ। इस समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों सहित व्यापारिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। एक्सपो के अंतिम दिन भारी तादाद में भीड़ उमड़ी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्सपो की सफलता के लिए ‘कैट’ (CAIT) का आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से जनता को एक ही छत के नीचे खरीदारी में काफी आसानी हुई। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और इसी उद्देश्य से प्रदेश में नई औद्योगिक नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने आज के बजट का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें व्यापारिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जो प्रदेश की आर्थिक तस्वीर बदलेगा।

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नक्सलवाद को ‘नेस्तनाबूत’ करने के संकल्प की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक सुगमता के लिए क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की ’36’ की अखंड शक्ति प्रदेश को और विकसित बनाएगी। प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में छत्तीसगढ़ की भूमिका को अहम बताते हुए सिंघी जी ने ‘हर घर स्वदेशी’ के संकल्प पर जोर दिया और आज पेश हुए छत्तीसगढ़ बजट को व्यापारियों व आम जनता के लिए अत्यंत ‘असरदार’ व दूरदर्शी करार दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में ‘कैट’ के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। एक्सपो के समापन पर यह साझा संकल्प लिया गया कि छत्तीसगढ़ न केवल व्यापार का केंद्र बनेगा, बल्कि स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में भी देश का नेतृत्व करेगा। इस पांच दिवसीय मेले ने न केवल करोड़ों का कारोबार किया, बल्कि स्थानीय सूक्ष्म और लघु उद्योगों को एक वैश्विक मंच प्रदान कर आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की नींव को और मजबूत किया है।