Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

संडे मार्केट की जगह बदले जाने पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, कलेक्टोरेट के सामने धरने पर बैठे, ऐसे बनी बात…

बिलासपुर। न्यू रिवर व्यू में लगने वाले संडे मार्केट में कारोबार करने वाले छोटे व्यापारियों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब निगम अमले ने दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए उन पर दबाव बनाया. आक्रोशित व्यापारी सीधे कलेक्टोरेट पहुंचकर सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए. आखिरकार निगम कमिश्नर के समक्ष बात रखकर मसला हल करने की बात पर व्यापारी शांत हुए. 

बता दें कि बिलासपुर में लंबे अरसे से संडे मार्केट सदर बाजार गोल बाजार एरिया में लगता था. बाजार में व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों को यातायात सुविधा को सुव्यवस्थित करने के नाम पर न्यू रिवर व्यू में भेजा गया था. व्यापारियों ने व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए न्यू रिवर व्यू में संडे मार्केट भी लगाना शुरू कर दिया. अब जब उनका व्यवसाय जमना शुरू हो गया है, तब निगम अधिकारी ने सड़क निर्माण का हवाला देते हुए उन्हें नीचे नदी की ओर जाने का दबाव बनाने लगे हैं.

लेकिन आज मामला बिगड़ गया, जब निगम के अधिकारी इन छोटे व्यापारियों को न्यू रिवर व्यू पर व्यापार नहीं कर सकते कहते हुए हटाने लगे. निगम अधिकारियों के व्यवहार से गुस्साए व्यापारी सीधा कलेक्टोरेट जा पहुंचे और सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए. इस दरमियान नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा पहुंची, और उन्हें निगम कमिश्नर के सामने बाद रखने पर मसले का हल निकालने की बात कही. अधिकारी की समझाइश पर व्यापारी शांत हुए और धरना समाप्त किया.