Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बाढ़ की चपेट में आया ट्रैक्टर-ट्रॉली, पानी के तेज बहाव में बह गये 7 मजदूर….मचा हड़कंप

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। कवर्धा जिले में घुमाछापर गांव के पास बारिश के कारण टमरू नाले में का एकाएक जलस्तर बढ़ गया, जिससे नाले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार 7 मजदूर भी बह गए। बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचा सकें।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम कवर्धा के घुमाछापार गांव के नजदीक नाले का है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में रेत घाट बंद होने के बाद भी जिले में अवैध रेत खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। सोमवार को भी इस क्षेत्र मेें नाले से अवैध रेत खनन के लिए कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। ट्रैक्टर में रेत लोड करने के दौरान ही एकाएक तेज बारिश के कारण नाले का जल स्तर बढ़ गया।

नाले में पानी के तेज उफान और बाढ़ की चपेट में आने पर रेत से भरी ट्रैक्टर और ट्रॉली जहां पूरी तरह से डूब गये। वहीं पानी के तेज बहाव में ट्रॉली मेें सवार 7 मजदूर बह गये। बताया जा रहा है कि किसी तरह सभी मजदूरों ने तैरकर किनारे पहुंचकर अपनी जान बचायी। उधर लगातार हो रही बारिश से सूरजपुर जिले में 7 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य झूलसे हुए लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।